उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

अचलगंज रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर मिले चोटों के निशान

देवेन्द्र तिवारी

उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकीन सफलता नही मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आज दिनांक 02 जून को अचलगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला आपको बताते चले कि अचलगंज निवासी एक युवक स्टेशन की तरफ से अपने घर की ओर आ रहे थे तभी उनकी नजर यात्री प्रतीक्षालय में जमीन पर पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। युवक ने तुरन्त अचलगंज पुलिस को सूचना दी कि अचलगंज रेलवे स्टेशन (हाल्ट) पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 35- 40 वर्ष अचेत अवस्था में यात्री प्रतीक्षालय में जमीन पर पड़ा हुआ है। दी गई सूचना के आधार पर थाना अचलगंज पुलिस ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति को हिला डुलाकर देखा परन्तु व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थीं मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान भी मिले है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ती का शिनाख्त करने का प्रयास किया किन्तु पहचान नही हो सकी। विधिक कार्यवाही करते हुऐ पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button