उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

खेत से पानी लगा कर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

सचिन पाण्डेय

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हरौनी समसुद्दीन पुर गांव के रहने वाला युवक खेत से पानी लगा के देर रात वापस अपने घर को लौट रहा था तभी युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। आप को बता दे ये पूरा मामला उन्नाव हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हरौनी समसुद्दीन पुर गांव का है जहां निवासी श्याम सिंह पुत्र खुशी राम यादव देर रात 10 बजे खेत में पानी लगाकर बाइक से वापस घर आ रहा था। तभी मोहान औरास मार्ग पर औरास की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। बड़ा भाई राम सिंह विवाहित व मुनेद्र, राहुल अविवाहित है। मृतक के एक लड़का व एक लडकी तीन वर्ष की है। मृतक मजदूरी करता था। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button