
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना शाम करीब सात बजे गंगाघाट कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि सर्दी में रात्रि गश्त तेज करे। जिससे चोरी जैसी घटनाओं पर पूरी तरीके से अंकुश लगाया जाये। उन्होंने कहा कि जुंए और सट्टा जैसे कारोबार की कहीं भनक न लग जाये। इसे पूरी तरह से बंद करना चाहिये। जिसके बाद वह कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह और फोर्स के साथ फोरलेन, मुख्य बाजार, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का ऐहसास दिलाया। गश्त के दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की। जिसके बाद वह उन्नाव मुख्यालय लौट गये।




