
मऊ । मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे थाना कोपागंज क्षेत्र के शाहपुर गांव में मड़ई में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग की मृत्यु हो गई । आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी । आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है ।
सूचना पाकर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा भी घटनास्थल पहुंचे।
करीब आधे घंटे में लगी आग को बुझाया जा सका । वही प्रत्येक मृतक के परिवार वालों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है।



