उत्तर प्रदेशताज़ा खबरेलखनऊ

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गोमती नदी में जा गिरी,दो लोग लापता

लखनऊ। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात करीब दस बजे समता मूलक चौराहे से पेपरमिल जाने वाले रास्ते की तरफ रिवर फ्रंट पर चार लोग कार से आए थे। तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर होकर गोमती नदी में जा गिरी। जिससे चार लोगों के साथ एक पालतू कुत्ता भी अंदर ही फंस गया। पुलिस ने बताया, SDRF की टीम ने नदी से कार निकाल ली है। उसमें सिर्फ कुत्ते की डेड बॉडी थी। दो लोग लापता हैं, सुबह भी सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

इस हादसे में अभिषेक दुबे और दुष्यंत किसी तरह कार से बाहर निकल आए। अभिषेक दुबे विकास नगर लखनऊ के रहने वाले थे और दुष्यंत सीतापुर के रहने वाले है।

वहीं, मीना और राहुल अंदर ही फंस गए। जिसमे मीना कुमारी नेपाल की रहने वाली है और राहुल उर्फ मन्नु यादव मिर्जापुर के रहने वाले हैं।

नदी से बचकर बाहर निकलने वाले अभिषेक दुबे द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह सभी लोग मंगलवार रात घूमने के मन से बाहर निकले थे। वे लोग रिवर फ्रंट के पास पहुंच कर रॉकी (पालतू कुत्ते) को टहलाने लगे थे। फिर रात करीब दस बजे कार में बैठ कर वह लोग घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button