
कानपुर देहात। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत शिवली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को चेकिंग और रात्रि गश्त के दौरान पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न जनपदों में करीब 20 संगीन मामले दर्ज हैं।
पता पूछने के बहाने महिला से की थी झपटमारी
पूरा मामला बीते 24 मई 2026 का है, जब शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम हरदियानाला में गांव के बाहर उपले पाथ रही एक महिला से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रामजानकी मंदिर का पता पूछा था। पता पूछने के बहाने शातिर बदमाशों ने महिला के कान के सोने के बाले सरेराह नोच लिए थे और फरार हो गए थे। इस संबंध में पीड़ित महिला के पुत्र आशीष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस एक आरोपी इस्माइल को पहले ही सफेद रंग की अपाचे बाइक के साथ 26 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि उसका दूसरा साथी राहुल फरार चल रहा था।
घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर दागी गोली
बुधवार 27 मई को शिवली थाना पुलिस टीमें वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान ग्राम केशरी निवादा से ग्राम रामपुर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब टॉर्च दिखाकर उसे रोकने का प्रयास किया, तो हड़बड़ाहट में बाइक मोड़कर भागने के चक्कर में उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, तो आरोपी ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिया। इस जानलेवा हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं ढेर हो गया।
कब्जे से बरामद हुआ लूटा गया माल और अवैध असलहा
पुलिस अभिरक्षा में लिए गए घायल बदमाश की पहचान राहुल (30 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी ब्रह्मनगर कंजड डेरा, कस्बा व थाना अकबरपुर, कानपुर देहात के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से महिला से छीना गया पीले धातु का एक अदद कान का बाला, एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी शिवली भेजा गया।
फतेहपुर, उन्नाव और कानपुर नगर तक फैला है जुर्म का जाल
पकड़ा गया आरोपी राहुल कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा है। उसके खिलाफ कानपुर देहात के अकबरपुर, रूरा, सिकंदरा, राजपुर और शिवली थानों के अलावा कानपुर नगर के घाटमपुर व शिवराजपुर, उन्नाव के सफीपुर और फतेहपुर के जहानाबाद थाने में लूट, चोरी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, पाक्सो एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसे करीब 20 गंभीर मामले दर्ज हैं। शिवली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला करने और अवैध शस्त्र रखने के संबंध में एक और नया मुकदमा



