-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता



लखनऊ, 29 मई
सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले सचेत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भारतीय लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नकुल सक्सेना (नकुल लाला) को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘नेशनल आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ‘एक पहल’ संस्था द्वारा आयोजित एक भव्य गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार बॉलीवुड के दिग्गज व मशहूर अभिनेता रज़ा मुराद, राज्यमंत्री नटवर गोयल एवं पंचायती राज विभाग में एक्जीक्यूटिव ऑफिसर स्वाति गुप्ता (पीसीएस) के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। नकुल सक्सेना को यह सम्मान उनके द्वारा समाज हित में किए गए सराहनीय कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उल्लेखनीय पहचान के लिए दिया गया है।
शुभचिंतकों और संस्था का जताया आभार
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नकुल सक्सेना ने ‘एक पहल’ संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शुभचिंतकों और प्रियजनों को देते हुए कहा,
“यह सम्मान निश्चित रूप से आप सभी के स्नेह, सहयोग और दुआओं का परिणाम है। मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।”
सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
नकुल सक्सेना ने आगे कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पहले से भी अधिक दृढ़ता, लगन और पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी अपनों का यह स्नेह और आशीर्वाद उन पर सदैव इसी तरह बना रहे।


