
संवाददाता इरफान कुरैशी
लखनऊ। नए साल 2022 में शादियों की भरमार है। पिछले दो सालों की बात करें तो कोरोना महामारी की वजह से शादियों का सीजन फीका चल रहा था। लेकिन अब कुछ राहत मिलते ही फिर से बैंड-बाजा और बारात का शोर सुनाई देने लगा है। पिछले साल 2021 की अपेक्षा नव वर्ष 2022 में शादियों की भरमार है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक खूब शहनाइयां बजेंगी।
वही लखनऊ के मशहूर आम क्लब में लोगों ने बताया की पूरे साल शादियों की झड़ी लगी हुई है। मुस्लिम रीति रिवाज के हिसाब से साल का तीसरा महीना अरबी का रवि अव्वल में शादियों की शुरुआत हो जाती है। अब शादियों का आगाज हो चुका है। वही लोग इंजॉय करते और बैंड बाजे के साथ झूमते नजर आए। इस मौके पर पत्रकार इरफान कुरैशी, मिनाज, अल्लू, इकबाल, राजू, बंबईया, हाशिम, आरिफ, जुनेद, बैंड बाजों के साथ खूब मस्ती करते नजर आए, बड़ी तादाद में लोग एकत्रित होकर दावतों का मजाक उड़ा रहे हैं।




