
कानपुर।।आज 21 मई 2026 को डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने सुगम यातायात योजना के अंतर्गत कल्याणपुर क्रॉसिंग, गुरुदेव चौराहा, बिठूर कट तिराहा, इंदिरा नगर तिराहा व बगिया क्रॉसिंग का किया भौतिक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने यातायात व्यवस्था, सड़क पर वाहन दबाव,अवैध पार्किंग, ई रिक्शा व ऑटो संचालन,सड़क किनारे अतिक्रमण एवं प्रमुख चौराहों पर यातायात की स्थित का जायजा लिया। और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
अस्थाई रूप से लग रही सब्ज़ी मंडी के विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वो निकटवर्ती सब्ज़ी मंडी में ही दुकान लगाएं
सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई
निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ट्रैफिक कपिलदेव सिंह,सहायक पुलिस आयुक्त यातायात,संबंधित जोन टीआई सहित स्थानीय थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा
एसीपी ट्रैफिक मनोज कुमार सिंह के द्वारा परेड चौराहा व सद्भावना चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया
चौराहों पर अवैध रूप से खड़े ठेला,टेम्पो,ऑटो आदि को हटवाया गया। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई,भविष्य में इस तरह का कार्य न करें। अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी
निरीक्षण के दौरान एसीपी ट्रैफिक द्वारा संबंधित यातायात कर्मियों को सुगम, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए
कानपुर नगर में स्थित राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनाई गई कार्य योजना के तहत एनएच-34 पर 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यटूी लगायी गयी
प्रत्येक 20 किलोमीटर पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गई है। ताकि तेज़ गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही अमल में लाई जा सके
21 मई 2026 को एनएच 34 पर 67 ट्रक, 9 बस व 100 चार पहिया/दो पहिया कुल 176 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया
एन एच 19 पर 9 ट्रक, 3 बस व 104 दो पहिया/ चार पहिया कुल 116 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया
गंगा बैराज पर 66 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया
20 मई 2026 को कुल 2395 वाहनों का चालान किया गया
साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जैसे
रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं
वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें
सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें
ओवरटेक हमेशा दाहिने से करें
यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें
शराब पीकर वाहन न चलायें
डीसीपी ट्रैफिक ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि यातायात के नियमों का पालन करें। किसी भी असुविधा की स्थित में निम्न नंबरों पर संपर्क करें.
टैफिक कंट्रोल रूम – 9305104340
ट्रैफिक हेल्प लाइन नंबर – 9305104387


