
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि अब सड़क हादसों की रोकथाम के लिए टॉप टू बॉटम हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन जिलों और स्थानों पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं, उन्हें चिह्नित कर वहां हादसों के कारणों की गहन समीक्षा की जाए और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।
CM Yogi Road Accident Action
सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि जमीनी स्तर पर इसका असर दिखना चाहिए। इसके लिए परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।


