
लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ एक पेड़ मां के नाम लगाया, प्रदर्शनी का अवलोकन किया, महानुभाव की मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए एवं संबोधित किया।
आयोजित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय का श्रीगणेश गोमती के पावन तट से हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और बूथ स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।

केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन एवं संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया, इनके आगमन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का प्रवाह हुआ है। उन्होंने हृदय से अभिनंदन करते हुए धन्यवाद दिया।
अटल प्रेरणा स्थल पहुंचकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने राष्ट्रवाद, सुशासन, अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रचेतना के जिन मूल्यों को स्थापित किया, वही आज विकसित भारत के निर्माण का आधार बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकास, सेवा और सुशासन के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश से माफिया राज और अपराधी संस्कृति पर कठोर प्रहार करते हुए माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का कार्य किया है। आज उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के गरीब, वंचित, शोषित, पिछड़े, दलित, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुँचाया गया है। गरीबों को आवास, निःशुल्क राशन, शुद्ध पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुरक्षा, शौचालय, उज्ज्वला गैस कनेक्शन तथा अन्य अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी नौकरियाँ प्रदान की गई हैं तथा स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर भी बढ़ाए गए हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा जनता के आशीर्वाद से वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी. एल. संतोष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक , उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
