कानपुर।।अशोक नगर,कानपुर निवासी सरदार मोहकम सिंह से ठगी के मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता.
दबोचा गया एक करोड़ 27 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग.
दो नाइजीरियन मास्टर माइंड की तलाश जारी.

डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया, 23 अगस्त 2025 को अशोक नगर निवासी सरदार मोहकम सिंह के खाते से सिम स्वैप के ज़रिए एक करोड़ 27 लाख रुपए निकाल लिए गए थे.
जिसकी उन्होंने साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी.
डीसीपी क्राइम ने बताया, महाराष्ट्र के पालघर से अभियुक्त मेराज अंसारी को किया गया है गिरफ्तार.
अभियुक्त मेराज अंसारी सरदार भेष में वहां रह रहा था.
पूंछतांच में अभियुक्त मेराज अंसारी ने बताया, साथी अरशद अंसारी व अन्य साथियों के ज़रिए फर्जी खाते खुलवाता था। जिसमें ठगी की रकम मंगाई जाती थी.
डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया, ठगी की रकम से 54 लाख रुपए का सोना खरीदा गया। जिसमें से 15 तोला सोना अरशद अंसारी को दिया गया। बाकी का सोना चंदू नाम का व्यक्ति मुंबई ले गया.
डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने यह भी बताया, पीड़ित मोहकम सिंह को बैंक खातों से 72 लाख फ्रिज करा के पहले ही दिलाए जा चुके हैं.
अभियुक्त अरशद अंसारी को मेरठ से दबोच कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे.
सिम स्वैपिंग व रकम ट्रांसफर के मास्टर माइंड दो नाइजीरियन अभियुक्त के बारे में जांच पड़ताल चल रही है.
फिलहाल अभियुक्त मेराज अंसारी को मुंबई से कानपुर लाया जा रहा है.
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सतीश यादव, उप निरीक्षक पुनीत तोमर,मुख्य आरक्षी शरीफ खान,आरक्षी सौरभ पांडेय व नितिन ने इस गिरफ्तारी को दिया अंजाम.


