
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय-पूर्व मंत्री के समक्ष जनपद प्रतापगढ़, सीतापुर एवं लखनऊ के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद प्रतापगढ़ के अशोक कुमार उपाध्याय, राम मणि उपाध्याय, रमाशंकर उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, जनपद सीतापुर के रमन, राहुल साहू, हृदय पाण्डेय, उमेश मिश्रा तथा जनपद लखनऊ के विजय उपाध्याय, दिलीलप कुमार मिश्रा, पवन शर्मा, अनुपम शर्मा, प्रेमलता उपाध्याय, हिमांशु तिवारी, कुंदन तिवारी, मीना गुप्ता, कीर्ति उपाध्याय सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जब देश और प्रदेश में लोकतंत्र और संवैधानिक ढांचे को नष्ट करने में भारतीय जनता पार्टी तुली हुई है, छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों का उत्पीड़न चरम पर है, ऐसे में जनप्रिय नेता राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र और संविधान को बचाने और दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों, छात्रों, बेरोजगारों के हितों के लिए चलाये जा रहे अभियान में आप सभी के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से अभियान को मजबूती मिलेगी।
