
अमेठी जगदीशपुर ब्लॉक, जनपद अमेठी के ग्राम व पोस्ट मंगौली में 1 मई को आए आंधी-तूफान के चलते एक बिजली खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, टूटा हुआ खंभा ग्राम सभा के अंतिम घर के पास स्थित है और उसके आगे कोई कनेक्शन नहीं है। ऐसे में पूरे गांव की लाइन बंद होना आवश्यक नहीं है। मौके पर एबीसी (ABC) वायर जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों की मांग है कि टूटे खंभे वाले हिस्से का कनेक्शन अस्थायी रूप से काटकर या उसे पहले वाले खंभे पर
सुरक्षित रूप से व्यवस्थित कर दिया जाए, ताकि बाकी पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति तत्काल चालू की जा सके। खंभे का स्थायी मरम्मत कार्य बाद में भी किया जा सकता है।
गर्मी के इस मौसम में बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और दैनिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आज आवश्यक जरूरत बन चुकी है, और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से नुकसान बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से शीघ्र निर्णय लेकर आंशिक रूप से ही सही, लेकिन पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।



