
लखनऊ।।
बृहस्पतिवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में संगठन की प्रदेश संगठन मंत्री विभा पांडे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता का पटका एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री विभा पांडे ने संगठन को और अधिक सशक्त, विस्तृत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।
विभा पांडेय ने यह भी आश्वस्त किया कि छोटे से लेकर बड़े सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु वे निरंतर सक्रिय रहेंगी और हर संभव प्रयास कर उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष रुचि सिंह ,समीक्षा, आंचल वर्मा, शालिनी दुबे, पूजा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों की छोटी से छोटी समस्या का भी समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर व्यापारियों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।



