अचलगंज (उन्नाव)। क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बा अचलगंज में पुलिस द्वारा पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अचलगंज पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।


