
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव। कानपुर हाईवे स्थित वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (मैनेजमेंट व इंजीनियरिंग कॉलेज) में मिशन शक्ति फेज 5.2 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुप नाथ मिश्रा के संयोजन एवं थाना अचलगंज प्रभारी ब्रजेश शुक्ला के समन्वयन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमारी सिंह ने छात्राओं एवं स्टाफ को महिला सुरक्षा के उपाय बताते हुए हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
परिवार परामर्श प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मनीष सेंगर ने गुड टच–बैड टच, साइबर सुरक्षा और संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड न करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, क्षेत्राधिकारी मधुप नाथ मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनके उपयोग के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी महिलाओं एवं कॉलेज की शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट संचालन के लिए डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं डॉ. मनीष सेंगर को भी सम्मानित किया गया।
अंत में कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार गौड़ एवं रजिस्ट्रार डॉ. देशराज साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में थाना अचलगंज पुलिस टीम का विशेष सहयोग


