
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।दिनांक 09.07.2026 को राजकिशोर पुत्र रामशंकर निवासी रामपुर गढ़ौवा थाना औरास जनपद उन्नाव द्वारा थाना औरास पर तहरीर दी कि दिनांक 08.07.2026 को समय करीब 19.30 बजे सीमऊ बाजार से परचून का सौदा लेकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर जाते समय नन्दौली पुलिया के पास 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोट्रोला मोबाइल फोन झपट्टा मार कर ले लिया था। जिस सम्बन्ध में थाना औरास पर मु0अ0सं0- 176/2026 धारा 304 बीएनएस बनाम 03 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. रफी अहमद पुत्र अली शेर उम्र करीब 42 वर्ष निवासी दौलतपुर थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ 2. मोहम्मद रजी पुत्र शफी अहमद उम्र करीब 29 वर्ष निवासी दौलतपुर थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ हाल पता अन्धे की चौकी इंटर कालेज बर्फ फैक्ट्री थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ 3. प्रशान्त बाथम पुत्र कमलेश बाथम उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बगिया सोहनलाल थाना कायमगंज जनपद फर्ररुखाबाद हाल पता अन्धे की चौकी इंटर कालेज बर्फ फैक्ट्री थाना दुबग्गा जनपद लखनऊ की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक 10.07.2026 को मुखबिर खास सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. रफी अहमद 2. मोहम्मद रजी 3. प्रशान्त बाथम उपरोक्त को मोबाइल झपट्टा मारने की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल डिस्कवर नं0 UP32KY0849 के साथ छीने गये दो अदद मोबाइल फोन सहित माखन खेड़ा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मुकदमा उपरोक्त व धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्ताराशुदा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


