
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अचलगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मा. न्यायालय एसीजेएम कोर्ट नंबर-03 उन्नाव द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजपाल पुत्र बल्लू, निवासी ग्राम हुलासखेड़ा, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव (उम्र 47 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है।


