
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।दिनांक 09.07.2026 को सुनीता त्रिपाठी पत्नी वेद प्रकाश त्रिपाठी निवासी सिलौली वुजुर्ग थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात हाल पता म0नं0 1083 ए०बी० नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीर दी गयी कि मोटरसाईकिल सवार दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी की गले मे पहनी चेन को छीनने का प्रयास किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 413/2026 धारा 309 (5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनांक 11.07.2026 को थाना कोतवाली सदर मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चैन स्नैचर को रात्रि गस्त/वाहन चेकिंग के दौरान हुसैन नगर से पहले नहर पुलिया के पास से वांछित 03 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक अदद गले की चैन पीली धातु व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल होण्डा साइन बरामद हुई।
कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त सागर गौतम व अर्जुन कुमार द्वारा चैन लूटने की घटना कारित की जाती है तथा अभियुक्त अभिषेक रहने व खाने की व्यवस्था करता है तथा लूटे गये माल को बेचने का कार्य करता है। तीनों अभियुक्तों के गिरोह द्वारा उक्त घटना मिल-जुल कर कारित की जाती है। दिनांक 07.07.2026 को ए०बी० नगर में एक महिला से चैन लूटने का प्रयास किया था विफल होने पर आदर्श नगर में एक महिला के गले से सोने की चैन लूट ली थी। गिरफ्तारी व बरामदगी के दौरान मौके पर पहुंचे अमरीश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद नि० अकबरपुर दबौली थाना माखी जनपद उन्नाव द्वारा अभियुक्तगणों सागर गौतम व अर्जुन कुमार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व अपने माँ की लूटी गयी चैन को देख कर पहचान की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 309 (4)/317(2)/61 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


