
गाजियाबाद।।गाजियाबाद के नंदग्राम तिराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त बस में कोई भी स्कूली बच्चा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग लगते ही बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।


