
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुवे अपह्ता आरोपी को गिरफ्तार किया, वादी ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया, इस सूचना पर थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बगैर सोचे समझे संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम गठित कर रवाना किया, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़ी सूझबूझ से पीड़िता व अभियुक्त को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी जनपद गाजियाबाद के इंदिरापुरम से अभियुक्त गोविंद निवासी चकसहरी थाना हसनगंज जनपद उन्नाव से हिरासत में लेते हुए थाना स्थानीय पर लाया गया,
दुबग्गा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है,



