
लखनऊ। डिप्लोमा इन्जीनियर्स संघ भवन लो0नि0वि0 हजरतगंज लखनऊ में सुशील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 कलेक्टेट कर्मचारी संघ के आवाहन एवं उनके संयोजन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की एक अहम बैठक देर शाम तक चली।
जिसमें विभिन्न कर्मचारी संघठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया बैठक को प्रमुख रूप से हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राम राज दूबें प्रदेश अध्यक्ष, सुरेश सिहं यादव प्रदेश महामंत्री उ0प्र0 राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ, गिरीश मिश्र महामंत्री रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, एन0डी0 द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष कमल अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ,जे0पी0 पांडेय प्रदेश महामंत्री उ0प्र0 लो0नि0वि0 मिनिस्टीरियल एसो0, भारत सिहं यादव प्रदेश अध्यक्ष पी0 डब्लू डी0 नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उ0प्र0, अजीत उपाध्याय नरेन्द्र सिहं, विशाल शुक्ला, ड0 नरेश कुमार, राजीव भटनागर, शिव शंकर दूबें, शशी सिहं, इ0 एच0एन0 मिश्र, राम कुमार रावत, वशिष्ठ नरायन तिवारी, महेदं्र कुमार पांडेय, अजय कुमार शुक्ला, एस0 पी0 मिश्र, इ0 राघवेन्द्र कुमार गुप्ता, राम भजन मौर्या
ने सम्बोधित किया।सभी वक्ताओं के विचार सुनने के बाद सर्व सम्मति से इस बात पर मत स्थिर किया गया कि विगत 9 वर्षों से शासन द्वारा कर्मचारी संगठनों की घोर उपेक्षा की जा रही है और उनकी जायज मांगे जस की तस पड़ी हुयी है कार्मिक विभाग द्वारा समय-समय पर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से प्रत्येक माह कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक करने का आदेश जारी किया गया किन्तु शासन स्वयं अपने आदेशो का पालन नहीं कर रहा है। सरकार द्वारा कर्मचारी समाज के उपेक्षाओं उनकी जायज मांगों को पूरा न करने पर घोर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर एक बैनर तले सामुहिक रूप से कर्मचारी समाज की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण होने तक चरणबद्ध प्रभावी आन्दोलन करेगें तथा जो संगठन किन्ही कारणवश आज उपस्थित नही हो पायें है उनके साथ 8 अप्रैल 2026 को पुनः बैठक करके आमसहमति बनाने का पुरजोर प्रयास किया जायेगा।


