
लखनऊ। मन फाउंडेशन के 8वें स्थापना दिवस के अवसर पर माँ माँ चंद्रिका देवी मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी एवं संस्था की सचिव सुधा जी सहित समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित सिंह एवं अतुल प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में के.के. शुक्ला, वी.के. मिश्रा, धर्मेंद्र अवस्थी, लकी गुप्ता, अशोक यादव, योगेश मौर्य, रवि एम.के. राय, महेंद्र श्रीवास्तव, नेहा शुक्ला, ममता शुक्ला, मयंक वर्मा, दीपक, अरुण जी, विकास त्रिवेदी, ऋचा जी एवं सभासद कमलेश सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत संस्था द्वारा पूर्व से चिन्हित जरूरतमंद बच्चों को उपहार वितरित किए गए। बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सामग्री प्रदान की गई, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
संस्था के अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज के वंचित एवं असहाय बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। समाज के सहयोग से हम और अधिक बच्चों तक सहायता पहुँचा सकेंगे।”
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।






