
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
उन्नाव में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप मच गया।
अफवाह फैलते ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
आईबीपी चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ उमड़ी।
बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के टैंक फुल कराने पहुंचे।
कई पंपों पर अचानक बढ़ी भीड़ से अफरा-तफरी का माहौल दिखा।
पंप मैनेजर ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
लगातार टैंकर आ रहे हैं, सप्लाई में कोई कमी नहीं है।
अफवाह के कारण ही लोगों में घबराहट फैल रही है।
प्रशासन और पंप संचालकों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
लोगों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।



