
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
उन्नाव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।
कानपुर जाते समय उनका काफिला उन्नाव के बंथर चौराहे पर रुका।
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया।
कुछ देर रुकने के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला कानपुर के लिए रवाना हो गया।



