
कानपुर देहात।।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव का रहने वाला शातिर आरोपी विवेक यादव उर्फ विवेक फौजी एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि 4 मार्च को उसने साथियों के साथ मिलकर एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए फरार हो गया।बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पीड़ित के घर पहुंचा और वहां भी गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। रूरा थाने में उसके खिलाफ पहले से ही लूट, मारपीट और अवैध हथियार जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी वारदात के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अब लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर किसके संरक्षण में ‘विवेक फौजी’ अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
तेज तर्रार एसपी (आईपीएस )श्रद्धा पांडेय के सख्त तेवर के बाद भी रूरा पुलिस की पकड़ से शातिर अपराधी दूर..?



