
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट पुलिस ने एटीएम तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
घटना 2 मार्च की रात की बताई जा रही है।
राजधानी मार्ग स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना बनाया गया था।
चोरों ने एटीएम मशीन तोड़कर 49,500 रुपये निकाल लिए थे।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।



