
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।उत्तर प्रदेश दिवस-2026 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे रिज़र्व पुलिस लाइन उन्नाव में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में पुलिस, सिविल डिफेन्स, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों व वालंटियर्स ने समन्वित सहभागिता की।

ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैक आउट, सुरक्षित निकासी, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार एवं संचार व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अभ्यास का निरीक्षण कर टीमों की सराहना की। मॉक ड्रिल से जनपद की आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूती




