
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।
थाना बीघापुर क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 06 नवंबर 2025 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती का शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में उसकी मां द्वारा की गई। इस मामले में पहले ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस ने 10 जनवरी 2026 को दूसरे अभियुक्त ललित कुमार को इन्दामऊ चौराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। मामले की विवेचना जारी है।


