
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।तहसील बांगरमऊ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
डीएम ने आईसीडीएस सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया।
जनसुनवाई में एक-एक कर शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को किसी भी हाल में न होने देने को कहा।
कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, 17 का मौके पर निस्तारण हुआ।
शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।



