
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आज थाना हसनगंज का वार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) संचित शर्मा, उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अरविन्द कुमार चौरसिया भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण में थाना हसनगंज के मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क और आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया।
थाने पर उपलब्ध शस्त्रों और अन्य लॉजिस्टिक्स की सूची के अनुसार जांच और अभिलेख प्रविष्टियों का सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के बाद प्रभारी निरीक्षक को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण और कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में नवीनीकृत भोजनालय का लोकार्पण किया।
शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए 45 ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को अपने क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने उन्हें समय पर पुलिस को सूचना देने और ग्रामीण स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



