
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब पर सघन अभियान जारी है।
थाना मौरावां पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान ग्राम लउवा, कुटी खेड़ा और हडहरा में दबिश दी गई।
मौके से अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।
इस दौरान 08 अवैध शराब भट्ठियाँ नष्ट की गईं।
पुलिस ने कहा कि संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की कि अवैध शराब की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।



