
फतेहपुर।।थाना थरियांव पुलिस, इंटेलीजेन्स विंग व एस.ओ. जी की संयुक्त टीम द्वारा थाना थरियांव क्षेत्रांर्तगत दिनांक 29/30.12.2025 को ट्रैक्टर, ट्रॉली तथा थाना खागा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 22.12.2025 को ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 ट्रैक्टर, ट्रॉली व 05 अदद मोबाइल बरामद ।

दिनांक 29/30.12.2025 की रात्रि में थाना थरियांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम सराय शहीद खां बिलंदा बाजार से ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी हुआ था जिसके संबंध में थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 381/2025 धारा- 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था एवं दिनांक 22.12.2025 को थाना खागा क्षेत्रांतर्गत ग्राम उम्मेदपुर टेनी से ट्रैक्टर चोरी की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना खागा पर मु0अ0सं0 499/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 05.01.2026 थाना थरियांव पर पंजीकृत अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रभावी पतारसी व सुरागरसी से प्रकाश में आये अभियुक्तगण 01. आयु सिंह उर्फ अमित पुत्र शैलेश कुमार निवासी बरकतपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 18 वर्ष, 02. प्रदुम श्रीवास्तव पुत्र गृजेश निवासी गेंडूरी टीकर थाना असोथर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 23 वर्ष, 03. विकास यादव पुत्र छेदीलाल यादव निवासी ग्राम अजनई थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 19 वर्ष, 04. शिवम पंडा पुत्र ब्रजेन्द्र कुमार निवासी कमासिन थाना कमासिन जनपद बांदा, हाल पता लोधीगंज चौराहा थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर, 05. गोविंद यादव पुत्र ननका निवासी घनसूलपुर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 23 वर्ष को हाईवे के निकट बहद ग्राम हसवा कब्रिस्तान के पास से जरिये मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों से गहराई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 22.12.2025 को थाना खागा क्षेत्रांतर्गत हुयी ट्रैक्टर चोरी की घटना करना बताया गया एवं उनकी निशादेही पर 02 अदद ट्रैक्टर, 01 ट्रॉली बरामद करते हुये अभियोग में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 317 (4) की बढ़ोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के क्रम में मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।



