
अवैध रूप से दुकान चलाने वालों पर गिरी गाज, मिले भगत कर्मचारियों पर भी होगी जांच,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में सोमवार सुबह नगर निगम की विशेष टीम ने लालबाग क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई, जिसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ हिस्सा लिया।
जय हिंद चौराहे से इस्लामिया कॉलेज तक चला अभियान, नगर निगम का यह अभियान सुबह की पहली किरण के साथ शुरू हुआ और इसका मुख्य केंद्र जय हिंद चौराहे से लेकर इस्लामिया कॉलेज तक का क्षेत्र रहा। इस दौरान निगम के दस्ते ने लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, विशेष रूप से गर्ल्स कॉलेज के बाहर लगने वाली अवैध दुकानों को उखाड़ फेंका। जानकारी के मुताबिक, ये दुकानदार सरकारी बॉक्स पर अवैध तरीके से कब्जा कर दुकान चला रहे थे।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने अवैध दुकानदारों का सारा सामान जब्त कर लिया। अधिकारियों की सतर्क निगरानी ने सुनिश्चित किया कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और पूर्ण दक्षता के साथ पूरा हो।
जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने स्पष्ट आश्वासन दिया है कि इस तरह की अवैध दुकान लगाने वालों के खिलाफ जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि ये दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा। यह भी सामने आया है कि ये दुकानें कई बार हटाए जाने के बावजूद जबरन फिर से लगा दी जाती हैं, जिस कारण निगम अब अपनी कार्रवाई तेज कर रहा है।
इस बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के कुछ निचले स्तर के कर्मचारीयों अवैध दुकानदारों से मिले हुए हैं। आरोप है कि जैसे ही नगर निगम का दस्ता कार्रवाई के लिए निकलता है, ये मिले भगत कर्मचारियों अवैध दुकानदारों को सूचना दे देते हैं, जिससे वे अपना सामान हटा लेते हैं।
कर्मचारियों ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है। जोनल अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मिले भगत कर्मचारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में एक जांच शुरू की जा रही है।
नगर निगम का यह अभियान शहर में सुचारू यातायात और सार्वजनिक स्थानों की बहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।



