केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ वर्चुअल माध्यम आहूत बैठक में डिप्टी सीएम ने रखे विचार।
-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


लखनऊ/19 जून
संयुक्त प्रयास से हम टीबी को मिलकर हराएंगे। रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। विधानसभा स्थित सभागार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ वर्चुअल उपस्थिति में देश के अन्य राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों, मुख्य सचिवों, अपर मुख्य सचिवों/प्रमुख सचिवों (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) के साथ “प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ” के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश इन दोनों ही योजनाओं में व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने इन योजनाओं को लेकर उत्तर प्रदेश की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) उत्तर प्रदेश अमित कुमार घोष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


