
कानपुर/पुखरायां। कानपुर देहात में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान के नजदीक हुआ।जहां पर एक तेज रप्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।घायलों की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रुख गांव निवासी मोहनलाल की पत्नी पार्वती,पुत्र रामगोपाल व रामगोपाल की पत्नी लाली के रूप में हुई है।घायल पार्वती ने बताया कि सभी लोग हमीरपुर के जलालपुर गांव से बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर जांचकर कार्यवाही की जाएगी।


