
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली गंगाघाट पुलिस द्वारा पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मिश्रा कॉलोनी, चंपापुरवा, सीताराम कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त की।साथ ही बालू घाट तिराहे पर कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की गहन जांच की गई।वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या UP 32 BF 0643 पर भारत सरकार लिखा पाए जाने पर पुलिस को संदेह हुआ। जांच के बाद पुलिस ने उक्त वाहन को सीज कर दिया तथा वाहन चला रहे संदिग्ध व्यक्ति और उसके साथ बैठे साथी को पूछताछ के लिए थाने भेजा गया।


