
कानपुर।।जाजमऊ में सोमवार को एक टेनरी में आग से हड़कंप मच गया,,, टेनरी में आग लगने की वजह से यहां पर काम रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई,,,,, आग की यह घटना
जाजमऊ के गल्ला गोदाम इलाके में स्थित अलिग टेनरी में हुई,,, बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया। दमघोटु धुआं टेनरी में भरने से लोगों का सांस लेने में काफ़ी दिक्कत होने लगी,,, सूचना पर पहुची एक फायर की गाड़ी और टेनरी में रखे उपकरण से आग पर काबू पा लिया गया,,, इससे पहले यहां पर टेनरी कर्मियों ने ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए,, बताया जा रहा है कि जिस दौरान आग लगी उस दौरान स्प्रे डिपार्ट में 8 मजदूर काम कर रहें थे,,,, आग की लपटे देख डिपार्ट से भागकर सभी ने अपनी जान बचाई,, आग की वजह से चार स्प्रे बूथ, दो लाट कंपलीट लेदर, तीन चिमनी आदि जलकर खाक हो गईं,, दमकल विभाग ने यहां पर थोड़ी देर की मशक्कत के बीच आग पर काबू पा लिया.,



