
वाराणसी।।कैंट पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता महाअभियान, एडीसीपी ‘लेडी सिंघम’ व पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने बांटे मुफ़्त हेलमेट
वाराणसी यातायात जागरूकता माह के तहत, वाराणसी कमिश्नरेट की वरुणा जोन एडीसीपी (IPS) नीतू काद्दयान, जिन्हें ‘ लेडी सिंघम ‘ के नाम से जाना जाता है, मार्गदर्शन में थाना कैंट पुलिस ने सोमवार, 24 नवंबर 2025 को एक विशेष निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
वाराणसी व्यापार मण्डल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शिवहरि मीणा ने हेलमेट वितरित किए और जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एडीसीपी नीतू काद्दयान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें और हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षित यात्रा और वाराणसी को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए जनता से सहयोग मांगा।
कार्यक्रम की सफलता में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान, सहायक पुलिस आयुक्त कैंट नितिन तनेजा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन (IPS) प्रमोद कुमार, और थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।


