
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिले के बिछिया ब्लॉक स्थित गोडवा बिशुनपुर ग्रामसभा में लहिया–पाड़नखेड़ा मार्ग के बीच एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, परंतु प्रारंभ में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई।
कुछ समय बाद पहचान लाला (उम्र लगभग 70 वर्ष), निवासी बिशुनपुर के रूप में की गई। सूत्रों के जरिए जानकारी IN24 UP न्यूज़ टीम तक पहुँची। काफी देर तक पहचान न होने पर IN24 UP टीम के पत्रकार ने 112 नंबर पर कॉल कर प्रशासन को सूचना दी, साथ ही दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह को भी मामले से अवगत कराया।
तत्काल कार्रवाई करते हुए दही थाना एसओ ज्ञानेंद्र सिंह व पुलिस बल मौके पर पहुँचा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की मौत कैसे हुई, इसका कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है



