
उन्नाव।। जनपद अयोध्या में दिनांक 25.11.2025 को श्रीराम मंदिर में प्रस्तावित ध्वजारोहण समारोह के मद्देनज़र उन्नाव पुलिस की विशेष तैयारियाँ जारी हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश सहित देशभर से संत-महात्माओं, मीडिया प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, साहित्यकारों, दानदाताओं, राजनैतिक दलों एवं अन्य अतिविशिष्ट महानुभावों के सम्मिलित होने की संभावना है।
कार्यक्रम की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 21.11.2025 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह द्वारा अयोध्या ड्यूटी पर भेजे जाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अजय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।



