
उन्नाव।। ब्लाक सिकन्दरपुर करन के ग्राम रानीगंज मजरा टिकौली स्थित अमरनाथ कौल के बुजुर्गों द्वारा स्थापित बालेश्वर महादेव मन्दिर में उन्ही के द्वारा अपने विश्वासपात्र सेवक नवीन शर्मा जो कि सहमति पत्र के नामित को परेशान करने की नियति से की गई तोडफोड कुछ विपक्षी जन सरकारी अमले से मिलीभगत कर की गई यह ओक्षी हरकतऔर एक सप्ताह का समय देते हुए धमकी दी कि तुमको यहाँ से भगा भी देंगे | मौके पर विपक्षियों के साथ कानूनगो और लेखपाल रहे मौजूद |
सिकंदरपुर करन ब्लाक के ग्राम रानीगंज मजरा टिकौली में स्थित बाबा बालेश्वर महादेव मन्दिर का निर्माण अमरनाथ कौल पुत्र जगमोहन ने करवाया था कुछ वर्ष बाद अमरनाथ कौल बारादरी चौपटिया चौक लखनऊ रहने चले गए | तथा मन्दिर की देखभाल व साफसफाई की जिम्मेदारी अपने विश्वसनीय मित्र नवीन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा को एक सहमति पत्र के जरिये दे दिया | अब गांव के ही कुछ अराजक तत्व जबरन कब्जा करने की नियति से प्रशासन से मिलीभगत करके तोडफोड कराकर धमकी देते हैं और पूरे परिवार को परेशान कर रहे हैं अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में संज्ञान लेकर क्या कार्यवाही करती है



