
बांगरमऊ,उन्नाव भूमि पैमाईश हेतु प्रशासन को शिकायती पत्र देने से दो पड़ोसी खेतिहरों के बीच पनपी रंजिश से मारपीट हो गई पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही में लगी हुई है। बांगरमऊ क्षेत्र के गांव नसीरपुर भिक्खन निवासी रामकुमार पुत्र जगन्नाथ की तहरीर के अनुसार उसने अपने खेत की माप व चकरोड कब्जा मुक्त कराने के लिए भूमि पैमाईश हेतु थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था। जिससे उसके पड़ोसी खेतिहर रंजिश मानकर अपने बटाईदार से आए दिन गाली गलौज व अभद्रता करवाते थे इसी क्रम में विपक्षी बीते 15 नवंबर को खेत में खड़ी सरसों की फसल में नुकसान पहुंचाने लगा जिसका विरोध करने पर गाली गलौज कर फावड़े से वार कर उसे घायल कर दिया तथा पीछे की तरफ से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नामित लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही में जुटी हुई है।



