
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
बांगरमऊ, उन्नाव।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर ग्राम नसिरापुर स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र मे दिव्यांग बच्चों का तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक बांगरमऊ, गंज मुरादाबाद एवं फतेहपुर 84 के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों को हर महीने छह सौ रुपए एस्कॉर्ट भत्ता, प्रतिमाह चार हजार रुपए भरण पोषण भत्ता,मुफ्त शिक्षा, हॉस्टल और सहायक उपकरणों जैसे ब्रेल किताबें और व्हीलचेयर आदि मुफ्त में प्रदान किया जा रहे हैं।दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़ ,छूकर पहचानो ,गणित दौड़, कला प्रतियोगिता, रस्सा कसी एवं राउंड कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में ब्लॉक बांगरमऊ के निखिल प्रथम स्थान पर, ब्लॉक फतेहपुर 84 के अभिषेक द्वितीय स्थान पर तथा गंज मुरादाबाद के प्रयास तृतीय स्थान पर विजेता रहे ।सुलेख प्रतियोगिता में बांगरमऊ के आहद प्रथम स्थान पर, फतेहपुर 84 के अभिषेक द्वितीय स्थान पर और गंज मुरादाबाद की मुस्कान तृतीय स्थान पर विजेता रही। विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मेडल एवं स्मृति चिन्ह वितरित किए ।इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर अनिल कुमार , अजय कुमार, हरिप्रसाद , संध्या सिंह, अंकित कुमार ,रुबीना वर्मा विद्यासागर, राम स्वरेश एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी खेमराज यादव, श्लोक बाजपेई , अलकाफ़ अहमद, धीरज कुमार, अजय सिंह ,संदीप कुमार आसाराम सहित बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।



