
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 22.11.2025 को जय प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक उन्नाव एवं दीपक यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली सदर में जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें तत्परता से सुनीं तथा प्रत्येक प्रकरण पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का सीधे तौर पर समाधान करना है, इसलिए सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जनसामान्य ने भी अपनी समस्याओं को खुले रूप से रखकर पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।



