
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। शहर के व्यस्ततम बाजारों में से एक अमीनाबाद में नगर निगम और थाना अमीनाबाद प्रभारी सुनील कुमार आजाद व पुलिस टीम मौजूद संयुक्त टीम ने सोमवार को एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई विशेष रूप से झंडे वाला पार्क की तरफ सड़क पर अवैध रूप से ठेले और दुकानें लगाकर कब्जा करने वाले दुकानदारों को निशाना बनाकर की गई।
यह अभियान सड़क पर बढ़ते यातायात जाम और पैदल चलने वालों को हो रही असुविधा को देखते हुए शुरू किया गया था। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने सड़क पर अवैध तरीके से लगाए गए ठेले और दुकानों को तत्काल हटाने के आदेश दिए।
नगर निगम और पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त वार्निंग दी है। अधिकारियों ने साफ किया कि अगर आवंटित जगह पट्टी या दुकान के बाहर दोबारा से ठेला लगाकर या अन्य तरीके से सड़क पर अतिक्रमण किया गया, तो न सिर्फ उनकी दुकानें जड़ से उखाड़ दी जाएंगी, बल्कि उनका अलॉटमेंट भी तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।
अधिकारियों की सख्ती को देखते हुए, ज्यादातर दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें हटा ली हैं। यह अभियान सुनिश्चित करने के लिए तेज किया गया है कि बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो,


