
पुलिस के जांबाज़ों ने संभाली कमाल की व्यवस्था!
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अगुवाई में आज राजधानी में आयोजित सरदार पटेल एकता पदयात्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज़ जवानों ने अपनी मुस्तैदी और उत्कृष्ट समन्वय से सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुँचाया।
पदयात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की जिम्मेदारी सबसे अहम रही। कैसरबाग एसीपी के कुशल मार्गदर्शन में कैसरबाग, अमीनाबाद और हजरतगंज के थाना प्रभारियों और भारी पुलिस फोर्स ने मिलकर अभूतपूर्व अनुशासन और जनसेवा की भावना का प्रदर्शन किया।

जनता की सुरक्षा और व्यवस्था ही हमारा धर्म है, इस मंत्र को चरितार्थ करते हुए, पुलिस ने अमीनाबाद से हजरतगंज तक के पूरे रूट को चाक-चौबंद रखा। ड्यूटी के प्रति पुलिसकर्मियों का समर्पण, जनता के लिए उनकी सहृदयता और हर चुनौती से निपटने की तत्परता ही इस विशाल पदयात्रा की सफलता का आधार बनी।
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज का एकीकृत भारत उनकी महान सोच का परिणाम है।




