
चौक पुलिस ने फुसलाकर ले जाने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को दबोचा,
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मुहिम के तहत पुलिस कमिश्नर लखनऊ के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। चौक थाना पुलिस ने बहला-फुसलाकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त श्री विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री राजकुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थाना चौक के प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश उपाध्याय के नेतृत्व में चौक पुलिस टीम ने दिनांक 10.11.2025 को रात्रि 10:00 बजे अभियुक्त को उसके निवास से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिनांक 31.05.2025 को वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी लगभग 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। इस संबंध में, थाना चौक पर मुकदमा संख्या 0/268/2025 धारा 87 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था,
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान शमीम पुत्र शमीम, निवासी मकान नंबर 44 मस्जिद वाली गली सराय फाटक गणेशगंज थाना नाका हिंडोला, लखनऊ के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



