
उन्नाव।।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री माननीय तरुण चुग और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष माननीय के. लक्ष्मण ने मंगलवार भाजपा कार्यालय उन्नाव में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बैठक की। बैठक में तरुण चुग और के लक्ष्मण ने संगठनात्मक गठन और मतदाता पुनरीक्षण की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को 2027 मिशन के लिए मंत्र दिया।
मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित बैठक मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा माननीय तरुण चुग और राज्यसभा सदस्य डॉ. के लक्ष्मण ने भाजपा जिला पदाधिकारियों और अभियान संयोजकों, बीएलए–1, मण्डल अध्यक्षों और मॉनिटरिंग टीम साथ बैठक कर उनसे संवाद किया।
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची के सटीक पुनरीक्षण कार्य में पूरी निष्ठा से जुटने के निर्देश दिए।
भाजपा की असली शक्ति उसका बूथ है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
अभियान को केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का महत्वपूर्ण कार्य बताया। बैठक में वक्ताओं ने महिला और युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, स्थानांतरित हो चुके या मृत मतदाताओं की प्रविष्टियों को मतदाता सूची से सही करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक हेतु कार्यालय पहुंचे अतिथियों का भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया विधायकों ने भी स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने स्वागत भाषण किया संचालन जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने किया अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त कर समापन किया। बैठक महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् से प्रारंभ हुई और समापन राष्ट्रगान से हुआ।
बैठक में प्रदेश महामंत्री भाजपा गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश सरकार मे मंत्री माननीय धर्मपाल सिंह सांसद डॉ साक्षी महराज जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार पंकज गुप्ता बंबा लाल दिवाकर बृजेश रावत आशुतोष शुक्ला अनिल सिंह जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा आशीष बाजपेई अटल प्रवीण सिंह नूतन अभियान जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा जिला पदाधिकारी विधानसभा संयोजक/बीएलए–1 गिरीश वर्मा रामनरेश सिंह राजेंद्र द्विवेदी मनीष जायसवाल समीर शुक्ल राजेंद्र द्विवेदी मंडल अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू मॉनिटरिंग टीम आदि उपस्थित रहे।



